मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) 

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी।

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में 17 अगस्त 2024 को औपचारिक रूप से इस योजना की शुरुआत हुई थी, जिसमें पहली किस्त के तहत 1.05 करोड़ महिलाओं को 1500 रूपए दिए गए थे। 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना  का लाभ (Benefits of Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) 

  • महाराष्ट्र सरकार माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। 
  • इस योजना का उद्देश्य लिंग समानता को बढ़ावा देना है, जिसमें पुरुष तथा महिलाओं दोनों को समान अधिकार मिले। 
  • माझी लाडकी बहिन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। 
  • माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 2.5 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवश्यक पात्रता (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Eligibility) 

  • मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए। 
  • तलाकशुदा, विवाहित तथा अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्रता रखती हैं। 
  • योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए तक होनी चाहिए। 
  • 21 वर्ष से 65 वर्ष की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Document) 

  • आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता विवरण होना चाहिए। 
  • महिला के पास महाराष्ट्र का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। 
  • आवेदनकर्ता के पास राशन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Ke Liye Apply Kaise Kare)  

मुख्यमंत्री माझी लड़की बनी योजना में आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सर्वप्रथम आपको ladkibahin.maharashtra.gov.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 
  • तत्पश्चात आपको New Registration या नवीन नोंदणी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें,  जिसे आपको ओटीपी के माध्यम से स्थापित करना होगा। 
  • अब आप अपना नाम, वैवाहिक स्थिति, पता तथा जन्मतिथि भरें। 
  • तत्पश्चात आपको अपना राशन कार्ड नंबर तथा परिवार का वार्षिक आय भरना होगा। 
  • अब आप अपना खाता संख्या तथा आईएफएससी कोड भरे। 
  • सभी जानकारी को चेक करने के पश्चात आप सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने पर आपको एक एप्लीकेशन आईडी मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की ट्रैकिंग कर सकते हैं। 
  • यदि आपका फॉर्म सत्यापित होता है, तो 20 से 25 दिनों के अंदर पहली किस्त आपके खाते में आ जाएगी। 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभ, आवेदन करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक पात्रता के बारे में जानकारी दी है। वर्ष 2024-25 के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 46,000 करोड़ रूपए का बजट पास किया था। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top