हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन (Haryana HTET Online Form 2025 Re Open) 

4 नवम्बर 2024 से 14 नवम्बर 2024 तक हरियाणा एचटीईटी के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा गया था तथा दिसंबर में परीक्षा आयोजित होने वाली थी, लेकिन परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। ऐसे अभ्यर्थी जो फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए पुन: एक बार 5 दिनों के लिए पोर्टल को खोला गया है। 

Haryana HTET Online Form 2025 Re Open

तो आइए इस लेख में हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन (Haryana HTET Online Form 2025 Re Open) तथा हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025 के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं। 

हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन (Haryana HTET Online Form 2025 Re Open) 

हरियाणा के ऐसे अभ्यर्थी जो शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पोर्टल को री ओपन किया गया है, ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वह अब आवेदन कर पाएंगे। आप BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। 

हरियाणा HTET ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025 (Haryana HTET Online Registration 2025) 

आप 1 जून 2025 से 5 जून 2025 तक हरियाणा HTET के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 

  • आप हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsehhtet.com पर विजिट करें। 
  • तत्पश्चात आपको Apply Online अथवा HTET 2024 Registration वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ तथा ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे आप लॉगिन कर सकते हैं। 
  • तत्पश्चात आपको अपना पर्सनल डिटेल्स तथा शैक्षणिक विवरण देना होगा। 
  • अब आप TGT, PGT तथा PRT का चयन करें। 
  • उसके बाद आपको अपने अंगूठे का निशान, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा। 
  • अब आपको अपना आधार कार्ड तथा दसवीं का मार्कशीट अपलोड करना होगा और आवश्यकता अनुसार जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना पड़ सकता है।
  • तत्पश्चात ओबीसी, सामान्य तथा दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को लेवल 1 का फॉर्म भरने के लिए 1000 रूपए, लेवल 2 का फॉर्म भरने के लिए 1800 रुपए तथा लेवल 3 का फॉर्म भरने के लिए 2400 रूपए देने होगें। 
  • यदि आप हरियाणा के निवासी हैं और एससी कैटेगरी से आते हैं, तो आपको लेवल 1 का फॉर्म भरने के लिए 500 रूपए, लेवल 2 का फॉर्म भरने के लिए 900 रूपए तथा लेवल 3 का फॉर्म भरने के लिए 1200 रूपए देने होंगे। 
  • अब आप फॉर्म को सबमिट करके फाइनल प्रिंटआउट निकाल लें। 

हरियाणा HTET आवेदन पत्र 2025 (Haryana HTET Application Letter 2025) 

आप ऑनलाइन मोड में हरियाणा HTET आवेदन पत्र भर सकते हैं। यह परीक्षा तीन स्तर पर होती है, जिसमें प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए) लेवल 1 (PRT) देना होगा, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए)

लेवल 2 (TGT) देना होगा तथा स्नातकोत्तर शिक्षक (कक्षा 9 से कक्षा 12 के लिए) लेवल 3 (PGT) देना होगा। 

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 38 वर्ष तक होनी चाहिए। लेवल 1 (PRT) का फॉर्म भरने के लिए D.L.E.D तथा B.E.D कोर्स और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। लेवल 2 TGT का फॉर्म भरने के लिए D.L.E.D तथा B.E.D कोर्स

और स्नातक में 50% अंक होना चाहिए, इसी प्रकार से लेवल 3 PGT में B.Ed तथा मास्टर डिग्री में 50% अंक होना चाहिए। 

हरियाणा HTET फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (Haryana HTET Form Last Date) 

5 जून 2025 रात (11.59 मिनट तक) आप हरियाणा HTET फॉर्म भर सकते हैं, वैसे अंतिम दिन साइट पर बहुत लोड हो सकता है, ऐसे में फॉर्म जल्द से जल्द भर ले। रात के समय में थोड़ा वेबसाइट पर लोड कम होता है, ऐसे में 9:00 बजे के बाद से फॉर्म भरना बेहतर रहेगा। 

हरियाणा HTET आवेदन फॉर्म दुबारा कैसे भरें? (Haryana HTET Application Form Kaise Bhare) 

यदि आप HTET आवेदन फाॅर्म दुबारा भरना चाहते हैं, तो नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • आप www.bseh.org.in की वेबसाइट पर विजिट करें। 
  • HTET 2024-25 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • यदि आप पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो आप ऊपर बताएं गए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फॉलो करें अथवा आप अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। 
  • अब आपको सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज को अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा। 
  • यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है और किसी दूसरे लेवल के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आप पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हरियाणा HTET नई आवेदन तिथि (Haryana HTET New Application Date) 

1 जून 2025 से हरियाणा HTET के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। आप 5 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यदि फॉर्म में कुछ त्रुटि हो गई है, तो 6 जून 2025 से 7 जून 2025 तक करेक्शन विंडो खुलेगा, जिसमें आप आवेदन पत्र में संसोधन कर पाएंगे। 

लेवल 1 (PRT) की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को 3:00 से 5:30 तक होगी, लेवल 2 (TGT) की परीक्षा 10:00 से 12:30 तक होगी । लेवल 3 (PGT) की परीक्षा 26 जुलाई 2025 को 3:00 से 5:30 बजे तक होगी। 

हरियाणा HTET फॉर्म में सुधार कैसे करें? (Haryana HTET Form me Correction Kaise Kare) 

हरियाणा HTET फार्म में सुधार करने के लिए आप नीचे बताएं गए स्टेप को फॉलो करें। 

  • आप BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। 
  • होम पेज पर आपको करेक्शन विंडो दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी तथा दस्तावेज में बदलाव कर सकते हैं। 
  • संशोधन करने के पश्चात आप फॉर्म को दुबारा सबमिट करें। 

महत्वपूर्ण बिंदु: यदि आप Caste Certificate में संसोधन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यदि आपने एक बार रजिस्ट्रेशन कर दिया है, तो आप दुबारा रजिस्ट्रेशन ना करें, नहीं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। आप फॉर्म में संसोधन कर सकते हैं। 

FAQS – हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन से संबंधित सवाल जवाब

आइए इस लेख में हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. हरियाणा टेट 2025 कब होगा? 

हरियाणा टेट 2025 परीक्षा 26 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी, जहां PRT तथा TGT परीक्षा 27 जुलाई को होगी तथा PGT परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 

#2. हरियाणा टेट के फॉर्म कब भरे जाएगें? 

हरियाणा टेट के फॉर्म 1 जून 2025 से 5 जून 2025 तक भरे जाएंगे। 

#3. HTET में कितने नंबर चाहिए? 

एचटीईटी में पास होने के लिए हरियाणा के अभ्यर्थी और SC उम्मीदवारों को 82 अंक लाना होगा अर्थात न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करना होगा, इसी प्रकार से ओबीसी और सामान्य वर्ग के छात्रों को 90 अंक अर्थात 60% अंक लाना होगा। परीक्षा कुल 150 अंकों का होगा, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

#4. हरियाणा में टीजीटी टीचर की सैलरी कितनी होती है? 

हरियाणा में टीजीटी टीचर की सैलरी 47,000 से लेकर 1,51,000 रुपए तक होती है, जिसमें HRA, DA तथा चिकित्सा भत्ता शामिल होता है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको हरियाणा एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 री ओपन (Haryana HTET Online Form 2025 Re Open) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top