यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC NDA II Online Form 2025) 

ऐसे अभ्यर्थी जो वायुसेना, थलसेना तथा नौसेना में अधिकारी बनना चाहते हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि हाल में ही यूपीएससी के द्वारा NDA II ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों के पास बीटेक डिग्री है, वह नौसेना में प्रवेश लेकर Commission प्राप्त कर सकते हैं। 

UPSC NDA II Online Form 2025

तो आइए इस लेख में यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC NDA II Online Form 2025) तथा यूपीएससी एनडीए II चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। 

यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC NDA II Online Form 2025) 

यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 भरने के लिए आपको upsconline.nic.in के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 28 मई 2025 से 17 जून 2025 तक यूपीएससी एनडीए II के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है।  आवेदन करने के लिए आप नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के पश्चात आपको Online Application for Various Examination का एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपको NDA II 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • प्रथम बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को Account Creation वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस तथा डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। 
  • सत्यापन करने के लिए आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको सत्यापित करना होगा। 
  • अब आपको URN (यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर) मिलेगा, जिसके साथ आपको एक स्ट्रांग पासवर्ड बनाना होगा। 
  • अब आप पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें। 
  • पार्ट I में आपको अपने अभिवावक का नाम, राष्ट्रीयता तथा Gender डालना होगा तथा अपने पसंदीदा अकादमी (एयरफोर्स, आर्मी, नेवी तथा INA) का चयन करना होगा। 
  • पहचान के लिए आप ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड दे सकते हैं। 
  • अब आपको आवंटन के आधार पर परीक्षा केंद्र चुनना होगा। 
  • तत्पश्चात आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसमें OBC और General कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रूपए देना होगा तथा एससी/ एसटी कैटेगरी और महिलाओं का शुल्क नहीं लगेगा। 
  • अब आपको Aadhar Card अथवा Pan Card, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा तथा फॉर्म को सबमिट करना होगा। 

यूपीएससी एनडीए II परीक्षा तिथि 2025 (UPSC NDA II Exam Date 2025) 

यूपीएससी एनडीए II परीक्षा तिथि 14 सितंबर 2025 है।  गणित का पहला पेपर 10:00-12:30 बजे तक होगा तथा GAT का दूसरा पेपर 2:00-4:30 बजे तक होगा। परीक्षा से 10-12 दिन पूर्व अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड मिल जाएगा। 

यूपीएससी एनडीए II पात्रता 2025 (UPSC NDA II Eligibility 2025) 

  • यूपीएससी एनडीए II का फॉर्म भरने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए अथवा भारतीय मूल का व्यक्ति, जो श्रीलंका, पाकिस्तान, वियतनाम और बर्मा से आकर भारत में बस गया है। 
  • अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए, जो (कला, वाणिज्य तथा विज्ञान) किसी भी स्ट्रीम से हो सकता है। 
  • यूपीएससी द्वारा तय किए गए शारीरिक मापदंड जैसे वजन तथा ऊंचाई को अभ्यर्थियों को पूरा करना होगा। 

यूपीएससी एनडीए II आयु सीमा 2025 (UPSC NDA II Age Limit 2025) 

यूपीएससी एनडीए II के लिए 2 जनवरी 2007 से 1 जनवरी 2010 तक आयु सीमा निर्धारित की गई है। डेट ऑफ बर्थ के आधार पर, अभ्यर्थी के आयु की गणना की जाती है तथा आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी, जो 16.5 – 19.5 वर्ष तक होनी चाहिए। 

यूपीएससी एनडीए II चयन प्रक्रिया 2025 (UPSC NDA II Selection Process 2025) 

यूपीएससी एनडीए II चयन प्रक्रिया 2025 3 चरणों में होगी। 

#1. लिखित परीक्षा 

लिखित परीक्षा में 2 पेपर होगा, जिसमें पहला पेपर गणित का होगा, जो कुल 300 अंकों का होगा तथा दूसरा पेपर GAT का होगा, जो कुल 600 अंकों का होगा। दोनों पेपर 2.5 घंटे का होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएगें। प्रत्येक पेपर में पास होने के लिए आपको न्यूनतम 25% अंक लाना होगा। 

#2. SSB साक्षात्कार

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होंगे, वह SSB साक्षात्कार देंगे। SSB साक्षात्कार कुल 900 अंकों का होगा, जिसमें पहले चरण में PP & DT तथा OIR देना होगा। दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह परीक्षण से संबंधित प्रश्न आएगें। कुल 5 दिनों तक साक्षात्कार होगा। 

#3. चिकित्सा परीक्षा

यदि आप SSB साक्षात्कार में पास हो जाते हैं, तो आपको चिकित्सा परीक्षा देना होगा, जिसमें आंखों की दृष्टि, वजन तथा ऊंचाई शामिल होता है। 

यूपीएससी एनडीए II एडमिट कार्ड 2025 (UPSC NDA II Admit Card 2025) 

यूपीएससी एनडीए II एडमिट कार्ड 2025 संभवतः 5 से 7 सितंबर को जारी किया जा सकता है, एडमिट कार्ड जारी होने के पश्चात आपको upsconline.nic.in की वेबसाइट पर जाना होगा,

जहाँ पर आपको E Admit Card का एक कैटेगरी दिखाई देगा, जिसमें आपको नेशनल डिफेंस अकादमी & नवल अकादमी एग्जामिनेशन II वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 

आप Roll number तथा Date of Birth डालकर कैप्चा भरें और लॉगिन करें, जिसके पश्चात आप अपना Admit Card डाउनलोड कर पाएंगे। 

यूपीएससी एनडीए II एग्जाम पैर्टन 2025 (UPSC NDA II Exam Pattern 2025) 

यूपीएससी एनडीए II में दो पेपर होता है, जो 900 अंकों का होता है। यह पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होता है, जो ऑफलाइन मोड में कराया जाता है।

गणित के पेपर में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गलत देने पर 0.83 अंक काटे जाते हैं तथा GAT के पेपर में प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1.33 अंक काटे जाते हैं।

गणित के पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 300 नंबर का होता है तथा GAT के पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें से 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित होते हैं तथा 50 प्रश्न अंग्रेजी से संबंधित होते हैं।

सामान्य ज्ञान से कुल 400 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं तथा अंग्रेजी से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं, इस प्रकार यह पेपर कुल 600 अंकों का होता है, जिसके लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है। 

यूपीएससी एनडीए II सिलेबस 2025 (UPSC NDA II Syllabus 2025) 

यूपीएससी एनडीए II सिलेबस में दो विषय शामिल है। आइए इन दोनों विषय के कुछ प्रमुख टॉपिक के बारे में जानते हैं। 

#1. गणित के कुछ प्रमुख टॉपिक

गणित विषय में ऊंचाई और दूरी, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और दूरी, रैखिक समीकरण, डेटा विश्लेषण, मैट्रिक्स ऑपरेशंस, प्रायिकता, औसत, सेट सिद्धांत तथा लाभ-हानि से जुड़े हुए प्रश्न आते हैं। 

#2. सामान्य योग्यता परीक्षा के कुछ प्रमुख टॉपिक

सामान्य योग्यता परीक्षा के पहले पेपर अंग्रेजी में वाक्य पूर्णता, वाक्य सुधार, क्लोज टेस्ट, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, त्रुटि खोज तथा मुहावरे से संबंधित प्रश्न आते हैं।

दूसरे पेपर सामान्य ज्ञान में बुनियादी वैज्ञानिक अवधारणाएं, भारत और विश्व भूगोल, मध्यकालीन, स्वतंत्रता संग्राम, मानव शरीर, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार से जुड़े हुए प्रश्न आते हैं। 

FAQS – यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 से संबंधित सवाल-जवाब 

आइए इस लेख में यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं। 

#1. एनडीए 2 का फॉर्म कब निकलेगा 2025 में? 

एनडीए 2 का फॉर्म 28 मई 2025 को निकला था। 

#2. एनडीए एग्जाम में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? 

एनडीए एग्जाम में पास होने के लिए आपको प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 25% अंक लाना होगा। 

#3. एनडीए 2 2025 के लिए कट ऑफ क्या है? 

एनडीए 2 2025 के लिखित परीक्षा का अनुमानित कट ऑफ 365-375 अंक तक हो सकता है। 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको यूपीएससी एनडीए II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC NDA II Online Form 2025) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top