पुलिस की वर्दी पहनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि 3 मई 2025 को बीपीएसएससी के द्वारा बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, ऐसे में जो छात्र एसआई की तैयारी कर रहे हैं, वह इस फॉर्म में आवेदन कर सकते हैं।

तो आइए इस लेख में बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 (Bihar Police Enforcement Sub Inspector SI Online Form 2025) के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 (Bihar Police Enforcement Sub Inspector SI Online Form 2025)
परिवहन विभाग में भर्ती करने के लिए BPSSC (बिहार पुलिस अपर सेवा आयोग) के द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, कुल 33 पदों पर एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। 30 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है तथा आवेदन करने के लिए 30 जून 2025 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर वैकेंसी 2025 (Bihar Police Sub Inspector Vacancy 2025)
बीपीएसएससी के द्वारा बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 33 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वह bpssc.bih.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होगी, जिसमें प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स एग्जाम देना होगा तथा दूसरे चरण में मेंस एग्जाम देना होगा। तीसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा, तत्पश्चात इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
बिहार ईएसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 (Bihar ESI Online Form 2025)
बिहार ईएसआई ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको bpssc.bihar.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर आपको Apply Online का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले आप आधिकारिक सूचना पढ़े, जिसमें सभी दस्तावेजों तथा फॉर्म भरने के लिए गाइडलाइन दिया गया है।
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर योग्यता (Bihar Police Sub Inspector Qualification)
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर का फॉर्म भरने के लिए आपको आवश्यक मापदंडों को पूरा करना होगा।
- आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष तथा न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- ओबीसी तथा EBC वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
- एससी तथा एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
बिहार पुलिस SI सिलेबस 2025 (Bihar Police SI Syllabus 2025)
बिहार पुलिस SI परीक्षा दो चरणों में होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा शामिल है। तो आइए इन दोनों परीक्षाओं के सिलेबस को जानते हैं।
#1. बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस
बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा में समसामयिक घटनाएं और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें संस्कृति और धर्म, खेलकूद, खोज और आविष्कार, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, पुरस्कार और लेखक, देश और मुद्राएं, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और सामान्य नाम तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
#2. बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा सिलेबस
बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा में 2 पेपर होगा।
पहला पेपर: सामान्य हिन्दी
सामान्य हिंदी के पेपर में समास, लिंग, संज्ञा, विशेषण, अपठित गद्यांश, क्रिया, सर्वनाम, रिक्त स्थानों की पूर्ति, संधि तथा क्रिया विशेषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरा पेपर: सामान्य अध्धयन
सामान्य अध्ययन में आपको भारतीय राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, वर्तमान घटनाएं तथा भारतीय इतिहास जैसे टॉपिक के बारे में अध्ययन करना होगा।
गणित और मानसिक क्षमता
इस विषय में आपको साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, बीजगणित का परिचय, प्रारंभिक आकृतियों की समझ, संख्या प्रणाली, अनुपात और समानुपात, डेटा इंटरप्रिटेशन, चतुर्भुज, छूट तथा मूल ज्यामिति विचार जैसे टॉपिक के बारे में अध्ययन करना होगा।
भारत का भूगोल और भारतीय इतिहास
इस विषय में आपको भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय कृषि की विशेषताएं, भारतीय संविधान और शासन प्रणाली, लोकतंत्र और उसके मूल्य, संसदीय प्रणाली न्यायपालिका तथा बिहार की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति जैसे टॉपिक के बारे में अध्धयन करना होगा।
सामान्य विज्ञान
इस विषय में आपको प्राकृतिक घटनाएं, अम्ल, क्षार, लवण, कार्य और ऊर्जा, ध्वनि प्रकाश, परमाणु की संरचना, चुंबक, ब्रह्मांड तथा विद्युत धारा जैसे टॉपिक के बारे में अध्ययन करना होगा।
बिहार पुलिस SI ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Bihar Police SI Online Apply Kaise Kare)
बिहार पुलिस SI ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है।
- आप bpssc.bihar.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको Transport Dept वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आप Enforcement SI posts 2025 वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आप अपना मोबाइल नंबर, नाम तथा ईमेल आईडी डालकर पंजीकरण करें।
- अब आपको व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी देनी होगी।
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
- तत्पश्चात आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें और उसका फाइनल प्रिंट निकाल ले।
बिहार पुलिस ईएसआई आवेदन शुल्क (Bihar Police ESI Application Fees)
बिहार पुलिस ईएसआई आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रूपए देना होगा तथा एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रूपए देना होगा। बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को 400 रूपए का आवेदन शुल्क देना होगा। पेमेंट करने के लिए आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिहार पुलिस ईएसआई परीक्षा पैटर्न (Bihar Police ESI Exam Pattern)
बिहार पुलिस ईएसआई के प्राथमिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होता है। प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.2 अंक काटे जाते हैं। पास होने के लिए आपको न्यूनतम 30% अंक लाना होगा।
मुख्य परीक्षा के प्रथम पेपर सामान्य हिंदी में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों का होता है। दूसरे पेपर सामान्य अध्ययन से भी कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलता है।
बिहार पुलिस ईएसआई फिजिकल टेस्ट डिटेल्स (Bihar Police ESI Physical Test Details)
बिहार पुलिस ईएसआई फिजिकल टेस्ट दो चरणों में पूरा होगा, जिसमें शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण शामिल है।
#1. शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक मानक प्रशिक्षण में पुरुष उम्मीदवारों की छाती फुलाकर 84 सेंटीमीटर तथा बिना छाती फुलाएं 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 150 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए।
#2. शारीरिक दक्षता परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण में पुरुष उम्मीदवारों को 3 प्रयास में 4 फीट की ऊँची कूद लगानी होगी।
- 3 प्रयासों में 12 फीट की लंबी कूद लगानी होगी।
- पूरूष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर का दौड़ पूरा करना होगा।
- पुरुष उम्मीदवारों को 3 प्रयासों में 16 फीट तक 16 पाउंड का गोला फेंकना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को तीन प्रयासों में 3 फीट की ऊंची कूद लगानी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को तीन प्रयासों में 10 फीट तक 12 पाउंड का गोला फेंकना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को तीन प्रयासों में 9 फीट की लंबी कूद लगानी होगी।
- महिलाओं उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1 किलोमीटर का दौड़ पूरा करना होगा।
FAQS – बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 से संबंधित सवाल-जवाब
आइए इस लेख में बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर एसआई ऑनलाइन फॉर्म 2025 से जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं।
#1. बिहार दरोगा वैकेंसी कब आएगी 2025?
बिहार दरोगा (सब इंस्पेक्टर) के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की तिथि 30 मई 2025 से 30 जून 2025 तक है।
#2. बिहार पुलिस निषेध SI परीक्षा 2025 की तारीख क्या है?
18 मई 2025 को बिहार पुलिस निषेध SI प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे (2 घंटे) तक हुई थी। 29 मई 2025 को परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया।
#3. बिहार सब इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी होती है?
बिहार सब इंस्पेक्टर की सैलरी 49,000 से लेकर 54,212 रूपए तक होती है, जिसमें कई प्रकार के भत्ते शामिल होते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको बिहार पुलिस एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर SI ऑनलाइन फॉर्म 2025 (Bihar Police Enforcement Sub Inspector SI Online Form 2025) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है, साथ ही बिहार पुलिस एसआई सिलेबस 2025 के बारे में भी बताया है।