UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) के द्वारा प्रत्येक साल दो बार यूपीएससी सीडीएस II की परीक्षा आयोजित कराई जाती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर होता है। इस परीक्षा के माध्यम से OTA (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी), INA (भारतीय नौसेना अकादमीे), AFA (वायु सेना अकादमी) तथा IMA (भारतीय सैन्य अकादमीे) में भर्ती होती है, जो उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बल में अपनी सेवा देना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

तो आइए इस लेख में यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC CDS II Online Form 2025) तथा यूपीएससी सीडीएस II 2025 सिलेबस के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC CDS II Online Form 2025)
यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको upsconline.nic.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 28 मई 2025 से 17 जून 2025 तक यूपीएससी सीडीएस II के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों को OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 कैसे भरें? (UPSC CDS II Online Form 2025 Kaise Bhare)
यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 भरने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है।
- आप आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करें।
- तत्पश्चात आप Online Applications for Various Examination पर क्लिक करें।
- अब आपको CDS II 2025 के लिए आवेदन लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- जो अभ्यर्थी पहली बार यूपीएससी सीडीएस II का फॉर्म भर रहे है, वह OTR पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- OTR फॉर्म भरने के लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ तथा ईमेल एड्रेस देना होगा, इसके पश्चात आपको User ID और पासवर्ड मिलेगा, जिससे आप लॉगिन कर पाएंगे।
- लॉगिन करने के पश्चात आपको Part I फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, वैवाहिक स्थिति, अपने अभिवावक का नाम, राष्ट्रीयता, डेट ऑफ बर्थ और शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी देनी होगी।
- आप अपने पसंद के मुताबिक OTA, INA, AFA तथा IMA का चुनाव कर सकते हैं।
- आपको अपने पहचान के लिए आधार कार्ड तथा पैन कार्ड का विवरण देना होगा।
- पार्ट II रजिस्ट्रेशन में आपको अपना परीक्षा केंद्र चुनना होगा।
- अब आपको यूपीआई, डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 200 रूपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों तथा एससी एसटी कैटेगरी का आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
- अब आपको फोटो पहचान पत्र, अपना हस्ताक्षर तथा पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।
- पार्ट I तथा पार्ट II में भरे गए सभी विवरण की जांच करके Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आप फॉर्म का Printout निकाल लें।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 योग्यता (UPSC CDS II 2025 Qualification)
- भारत के नागरिक तथा 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए हुए तिब्बत के शरणार्थी यूपीएससी सीडीएस II 2025 के लिए पात्रता रखते हैं।
- यदि आप OTA और IMA का चयन करते हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, इसके अलावा यदि आप अंतिम सेमेस्टर में है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं, हालांकि SSB साक्षात्कार के दौरान डिग्री होना चाहिए।
- यदि कोई अभ्यर्थी INA के लिए फॉर्म भर रहा है, तो उसके पास इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- यूपीएससी के द्वारा कुछ चिकित्सा और शारीरिक मानक निर्धारित किया गया है, जिसे सभी उम्मीदवारों को पूरा करना होगा।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 परीक्षा तिथि (UPSC CDS II 2025 Exam Date)
यूपीएससी सीडीएस II 2025 परीक्षा तिथि 14 सितंबर 2025 है। ऐसी उम्मीद है, कि परीक्षा से 10-12 दिन पूर्व प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा संभवतः 1 से 5 सितंबर के बीच में। नवंबर के अंतिम सप्ताह अथवा दिसंबर के पहले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना है। यूपीएससी कैलेंडर 2025 पर यह सभी तारीखें आधारित है, जिसमें बदलाव किया जा सकता है।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 सिलेबस (UPSC CDS II 2025 Syllabus)
विभिन्न अकादमी के आधार पर यूपीएससी सीडीएस II का सिलेबस आधारित होता है, जिसमें दसवीं स्तर के गणित का प्रश्न पूछा जाता है तथा बाकी सिलेबस स्नातक स्तर का होता है। यदि आपने OTA का चयन किया है, तो आपको दो विषय देना होगा तथा AFA, INA तथा IMA के लिए तीन विषय देना होता है।
1. OTA (Officers Training Academy)
OTA में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते हैं। यह दोनों पेपर 2 घंटे का होता है, जिसमें प्रत्येक पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें गणित का पेपर नहीं आता है।
अंग्रेजी विषय के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख टॉपिक
#1. रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
अंग्रेजी विषय में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित प्रश्न आते हैं, जिसमें आपको एक पैराग्राफ दिया जाता है, जिसे पढ़कर आपको प्रश्नों का उत्तर देना होगा। ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों पर पैराग्राफ आधारित हो सकता है।
#2. पर्यायवाची और विलोम
पर्यायवाची में आपको एक शब्द के समानार्थी शब्द लिखने होंगे तथा विलोम शब्द में किसी शब्द के विपरीत शब्द लिखने होंगे।
#3. क्लोज टेस्ट
क्लोज टेस्ट में एक पैराग्राफ दिया जाता है, जिसमें रिक्त स्थान होते हैं, जिसे सही शब्दों से भरना होता है।
#4. शब्दावली
शब्दावली में लोकोक्तियां तथा मुहावरे पूछे जाते हैं।
अंग्रेजी विषय की तैयारी करने के लिए आप S. P Bakshi की पुस्तक ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश पढ़ सकते हैं।
सामान्य ज्ञान विषय के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रमुख टॉपिक
सामान्य ज्ञान विषय में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, आधुनिक भारत, बजट, अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय समाचार, शासन प्रणाली, संविधान, पुरस्कार तथा खेल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
#2. AFA, INA तथा IMA के अंर्तगत आने वाले विषय
#1. प्रारंभिक गणित
प्रारंभिक गणित विषय में वृत्त, चतुर्भुज, रेखाएं, चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ हानि, परिमाप, क्षेत्रफल, पाई चार्ट, रैखिक समीकरण, डेटा विश्लेषण तथा द्विघात समीकरण से संबंधित प्रश्न आता है।
#2. अंग्रेजी
अंग्रेजी विषय में व्याकरण और शब्दावली, वाक्य सुधार, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, विलोम पर्यायवाची, त्रुटि खोज तथा वाक्य पूर्णता से संबंधित प्रश्न आते हैं।
#3. सामान्य ज्ञान
सामान्य ज्ञान विषय में करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल अर्थशास्त्र तथा राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न आता है।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 आयु सीमा (UPSC CDS II 2025 Age Limit)
यूपीएससी सीडीएस II 2025 आयु सीमा विभिन्न अकादमी के आधार पर अलग-अलग होती है।
- OTA के लिए आयु सीमा 19-25 साल है, जिसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2001 से लेकर 1 जुलाई 2007 के बीच में हुआ हो।
- INA, IMA और AFA के लिए आयु सीमा 19-24 साल है, जिसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच में हुआ हो।
यूपीएससी सीडीएस II 2025 की तैयारी कैसे करें? (UPSC CDS II 2025 Ki Taiyari Kaise Kare)
यूपीएससी सीडीएस II 2025 की तैयारी करने के लिए आप नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें।
#1. यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा पैर्टन को समझें
आपको यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा पैटर्न को समझना होगा, जिसके लिए आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को देख सकते हैं। OTA में आपको दो विषय की तैयारी करनी होगी तथा AFA/INA/IMA के लिए तीन विषय की तैयारी करनी होगी।
#2. पढ़ाई करने के लिए अध्धयन सामग्री एकत्रित करें
आप सामान्य ज्ञान की तैयारी करने के लिए Lucent’s General Knowledge की पुस्तक पढ़ सकते हैं। अंग्रेजी की तैयारी के लिए Objective General English तथा गणित के लिए Mathematics for CDS की पुस्तक पढ़ सकते हैं।
#3. समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें
आप प्रत्येक विषय की पढ़ाई करने के लिए समय सारिणी बनाएं तथा गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों पर अधिक समय दें।
#4. करंट अफेयर्स पढ़े
आप समाचार पत्र के माध्यम से करंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं। कुछ प्रमुख समाचार पत्र जैसे THE HINDU और Indian Express को पढ़ सकते हैं।
#5. SSB इंटरव्यू की तैयारी करें
आप परीक्षा की तैयारी करने के दौरान एसएसबी इंटरव्यू की भी तैयारी करें, जिसमें अभ्यर्थी के शारीरिक फिटनेस और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है।
FAQS – यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 से संबंधित सवाल-जवाब
अब तक इस लेख में हमने आपको यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 के बारे में जानकारी दी है, आइए इससे जुड़े हुए कुछ प्रश्नों को देखते हैं।
#1. यूपीएससी सीडीएस फॉर्म 2025 की अंतिम तिथि क्या है?
यूपीएससी सीडीएस फॉर्म 2025 की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है।
#2. यूपीएससी सीडीएस के लिए 12वीं में कितने मार्क्स चाहिए?
यूपीएससी सीडीएस के लिए 12वीं के मार्क्स मायने नहीं रखते हैं, हालांकि 12वीं पास करने के पश्चात आपको स्नातक डिग्री हासिल करनी होगी।
#3. यूपीएससी सीडीएस की जॉब कितने साल की होती है?
यूपीएससी सीडीएस OTA में 10 वर्ष की सेवा देने होती है, जिसे 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, इसके अलावा AFA, INA तथा IMA में आप 52-60 वर्ष की आयु तक कार्य कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको यूपीएससी सीडीएस II ऑनलाइन फॉर्म 2025 (UPSC CDS II Online Form 2025) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।